NEWS18 |Rakshak code – आपातकाल स्थिति में आपकी मदद करेगा रक्षक कोड, जानें कैसे



NOIDA: जब आप गाड़ी चला रहे होते हैं तो दुर्घटना आम बात मानी जाती है, लेकिन जब घटना बड़ी हो तो ऐसी स्थिति में पहचान के लोगों को संपर्क करने में काफी कठिनाई होती. इस स्थिति से बचने के लिए और आपातकालीन स्थिति में वाहन स्वामी अथवा चालक को संपर्क किया जा सके. इसलिए विशाल वर्मा ने रक्षक कोड बनाया है. किस तरह से एक घटना ने विशाल को यह कोड बनाने में मदद किया और क्या है यह रक्षक कोड हम आपको बताते हैं.

NEWS18 |Rakshak code - आपातकाल स्थिति में आपकी मदद करेगा रक्षक कोड, जानें कैसे

गौरलतब है कि, रक्षक कोड एक स्टीकर है. जो आप अपने वाहन पर लगा सकते हैं. इसके माध्यम से आपातकालीन स्थिति में लोग आपके और आपके करीबी को फोन लगा सकते हैं और घटना की जानकारी दे सकते हैं. NEWS 18 LOCAL से बात करते हुए कोड बनाने वाले विशाल वर्मा बताते हैं कि, रक्षक कोड आपके प्राइवेसी का पूरा खयाल रखते हैं. इसके माध्यम से कॉल करने पर फोन तो लगता है. लेकिन एक दूसरे का नंबर शेयर नहीं होता. रक्षक कोड को पांच महीने पहले मैने बनाया था, वहीं अगर आपकी गाड़ी नो पार्किंग में खड़ी थी. उस दौरान पुलिस वाले आपसे संपर्क करना चाहते हैं. तो वो रक्षक कोड स्कैन कर के आपको जानकारी से सकती है. इससे आपकी गाड़ी को नुकसान नहीं होगा. दुर्घटना होने पर वाहन चालक के घायल होने पर परिजनों से संपर्क करने में भी आसानी होगी.

NEWS18 |Rakshak code - आपातकाल स्थिति में आपकी मदद करेगा रक्षक कोड, जानें कैसे

हादसे में दोस्त की मौत से ली सीख
रक्षक कोड बनाने वाले विशाल बताते हैं कि साल 2012-13 दिल्ली यूनिवर्सिटी में जब मैं पढ़ता था. उस दौरान मेरी एक दोस्त की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी. उस दौरान अगर उसके परिजनों को समय पर फोन कर दिया गया होता है. इलाज में कोई समस्या नहीं होती और वो बच जाती, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इसी के बाद मैंने यह आइडिया बनाया और काम शुरू किया. यह रक्षक कोड स्टीकर आपको इंश्योरेंस, पॉल्यूशन के बारे मे भी जानकारी देगा. इसकी कीमत 360 रुपए एक साल के लिए हमने तय किया है. हम स्टार्टअप इंडिया से रजिस्टर है. कोई हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो वो हमे 91-9911371136 पर कॉल कर सकते हैं.

रिपोर्ट- आदित्य कुमार, नोएडा

Source : https://hindi.news18.com/

https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/noida-rakshak-code-will-work-in-emergency-on-raod-accident-4973625.html

टोल प्लाज़ा से 20 किमी के अंदर रहते हैं? 1 नवंबर 2026 से ₹1,500 या ₹3,000 सालाना का ‘कंसेशनल लोकल पास’

सड़क परिवहन मंत्रालय की 26 अक्टूबर 2026 की अधिसूचना: टोल प्लाज़ा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले निजी वाहन मालिक 1 नवंबर से ₹1,500 या ₹3,000 सालाना का लोकल पास ले सकेंगे। शर्तें और किसे नहीं मिलेगा।

1 नवंबर 2026 से दिल्ली में एंट्री के नियम: BS-IV मालवाहक गाड़ियों की छूट ख़त्म, बाहर की ग़ैर-BS-VI गाड़ियों पर सर्दियों की रोक

CAQM के आदेश के मुताबिक बाहर रजिस्टर्ड BS-IV मालवाहक गाड़ियाँ 31 अक्टूबर 2026 तक ही दिल्ली आ सकती थीं। 1 नवंबर से दिल्ली की सर्दियों वाली रोक, दोगुनी पार्किंग फ़ीस और अपनी गाड़ी का BS मानक जाँचने का तरीका।

CNG कार में गैस लीक हो तो क्या करें?

CNG कार में गैस लीक हो तो क्या करें?: जानें जरूरी तथ्य, सुरक्षित तरीके, आधिकारिक जानकारी जांचने के उपाय और गलतियों से बचने के आसान सुझाव। वाहन मालिकों के।

More like this

हाईवे पर चलता मालवाहक ट्रक (प्रतीकात्मक)

1 नवंबर 2026 से दिल्ली में एंट्री के नियम:...

CAQM के आदेश के मुताबिक बाहर रजिस्टर्ड BS-IV मालवाहक गाड़ियाँ 31 अक्टूबर 2026 तक ही दिल्ली आ...
गलत E-Challan की शिकायत कैसे करें?

गलत E-Challan की शिकायत कैसे करें?

गलत E-Challan की शिकायत कैसे करें?: जानें जरूरी तथ्य, सुरक्षित तरीके, आधिकारिक जानकारी जांचने के उपाय और...
कोर्ट भवन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिल्ली की नेशनल लोक अदालत अब 25 अक्टूबर को:...

DSLSA की 9 सितंबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार दिल्ली की नेशनल लोक अदालत रविवार, 25 अक्टूबर...